टीवी शो में ड्रेकुला बनीं नेहा पेंडसे

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा पेंडसे लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘मे आई कम इन मैडम?’ की आगामी कड़ी में ड्रेकुला की भूमिका में दिखेंगी।

नेहा ने कहा, “मैंने अब तक अपने करियर में बहुत से प्रयोग किए हैं। मुझे शो में मैडम की भूमिका बहुत पसंद है। मुझे हमेशा अपने लुक के साथ प्रयोग करने का मौका मिलता रहा है।”

उन्होंने कहा, “‘मे आई कम इन मैडम?’ के निर्माताओं ने हमेशा मुझे अपने परिधान और डिजाइन चुनने का मौका दिया है। कलाकार के रूप में, मुझे अपने लुक के साथ प्रयोग करना पसंद है। ड्रेकुला पर्दे पर दिखाए गए अन्य ड्रेकुला से अलग है। मैंने इसका आनंद लिया।”

‘मे आई कम इन मैडम ?’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाईफ ओके पर होता है। इसमें संदीप आनंद और सपना सिकरवार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493