यूपी से सबसे अधिक प्रशिक्षुओं को भर्ती करने के लिए लावा सम्मानित

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य से अधिकांश प्रशिक्षुओं को भर्ती करने के लिए सम्मानित किया है।

प्रशिक्षु अधिनियम 1961 के तहत लावा ने उत्तर प्रदेश से 710 प्रशिक्षुओं की भर्ती की है।

लावा इंटरनेशनल के मुख्य विनिर्माण अधिकारी संजीव अग्रवाल ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “पिछले साल हमने उत्तर प्रदेश से 710 प्रशिक्षुओं की भर्ती की थी, इसके लिए हमारे दल ने राज्य के 124 शैक्षणिक परिसरों का दौरा किया था। हमने इस दौरान राज्य के दूरदराज स्थित छोटे शहरों का भी दौरा किया था, ताकि राज्य के हर हिस्से से प्रतिभा का चयन किया जा सके।”

कंपनी को यह पुरस्कार हाल में आयोजित ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर दिया गया।

इन प्रशिक्षुओं में से चुने गए उम्मीदवारों को कंपनी अपने मोबाइल विनिर्माण संयंत्र में नौकरी देगी।

कंपनी ने कहा, “नोएडा में लावा के दो मोबाइल विनिर्माण संयंत्रों में हर वर्ष 3.6 करोड़ फोन का उत्पादन हो रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493