कीव, 27 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकोवस्क क्षेत्र के एक माउंटेन रिसॉर्ट में 25 विदेशियों सहित 36 पर्यटक को फूड प्वॉइजनिंग हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को अधिकारियों के हवाले से बताया कि पर्यटकों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ये लोग वेर्खोव्यान कस्बे के पास एक स्थानीय परिसर में रात का खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए।
इन लोगों में 14 जर्मनी के और 11 पोलैंड के निवासी हैं। इन सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना के दौरान कुल 152 लोग यहां ठहरे थे।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्वच्छता संबंधी नियमों और खाद्य सुरक्षा मानदंडों का पालन न किए जाने से यह घटना हुई।
dharmpath.com dharmpath