गोवा में अवैध खनन नहीं : पर्रिकर

पणजी, 27 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में कहा कि प्रदेश में अवैध खनन नहीं हो रहा।

विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के सवाल के लिखित जवाब में पर्रिकर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में 48 खदान संचालन में हैं।

राज्य में 35,000 करोड़ रुपये का अवैध खनन घोटाला सामने आने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने साल 2012 से ही 90 खदानों के संचालन पर रोक लगा रखी है। इस घोटाले का खुलासा न्यायमूर्ति एम.बी.शाह के नेतृत्व वाले न्यायिक आयोग ने किया था।

गोवा के सबसे बड़े घोटाले में आयोग द्वारा तत्कालीन अधिकांश खनन कंपनियों के साथ ही शीर्ष अधिकारियों व राजनीतिज्ञों को लिप्त करार देने के बावजूद खनन उद्योग के किसी बड़े खिलाड़ी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493