उप्र : ट्रक से कुचलकर कांवरिये की मौत, कई वाहन फूंके

यह घटना गुरुवार सुबह एनटीपीसी के निकट खैरपुर के पास घटी, जिससे आक्रोशित कांवरियों ने फायर ब्रिगेड वाहन को भी नहीं जाने दिया। पुलिस का कहना है कि हालात काबू में हैं। मृत कांवरिये की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए प्रयास जारी है।

मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह सहित पूरा प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंचा और आक्रोशित कांवरियों को समझाते हुए स्थिति नियंत्रित किया।

जिलाधिकारी ने बताया, “मृत कांवरिया की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान हो जाने के बाद उसके परिजनों को समुचित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर आसपास के मार्गो से गुजर रहे कांवरियों में आक्रोश देखा गया, लेकिन प्रशासनिक सूझबूझ से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उधर प्रशासन ने आम नागरिकों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।”

घटना से आक्रोशित कांवरियों द्वारा बरियावन बाजार में एक ट्रक, एक रोडवेज बस, एक लग्जरी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर विवेक मिश्र, अकबरपुर कोतवाल आर.एल. पटेल, संबलपुर थानाध्यक्ष रामअवतार सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर मौजूद उपद्रवी कांवरियों को बरियावन बाजार से बाहर निकाल दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493