छग : सुरक्षाबलों को चकमा देकर भागे नक्सली नेता

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव व नक्सल ऑपरेशन से संबद्ध जी.एन.बघेल ने गुरुवार को बताया, “कटेकल्याण थाना क्षेत्र के कुन्ना-डब्बा जंगल में नक्सली नेता देवा, विनोद और जगदीश के साथ करीब 45-50 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थी। उनकी तलाश में सुकमा और दंतेवाड़ा से सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान 24 जुलाई को जंगल में घुसे थे।”

उन्होंने कहा, “मंगलवार रात फोर्स पेद्दापारा जंगल पहुंची, तो नक्सली फायरिंग करते हुए भागने लगे। फोर्स ने जवाबी फायरिंग करते पीछा किया, लेकिन वे जंगल-पहाड़ का लाभ उठाकर फरार हो गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493