यूरोप के बाजारों से 22,000 पॉर्श कारों का रिकॉल

बर्लिन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोप में पॉर्श कंपनी की 22,000 कारों को बाजार से वापस लेने (रिकॉल) का फैसला किया गया है।

संघीय परिवहन मंत्री एलेंक्जेंडर डॉब्रिंडट ने गुरुवार को कहा कि तीन लीटर टीडीआई डीजल कैनिन कारों में अवैध उत्सर्जन सॉफ्टवेयर लगे होने की वजह से यह फैसला किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एलेंक्जेंडर ने इस तरह के एसयूवी को लाइसेंस देने के फैसले को वापस ले लिया है ताकि इस तरह के वाहन बाजारों में नहीं आ सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493