आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के बेटे को गोली मारी

हैदराबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ के बेटे विक्रम गौड़ पर शुक्रवार को उनके निवास पर एक अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। इस घटना में वह घायल हो गए हैं।

हैदराबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री मुकेश गौड़ के बेटे विक्रम गौड़ पर शुक्रवार को उनके निवास पर एक अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। इस घटना में वह घायल हो गए हैं।

यह घटना फिल्म नगर क्षेत्र में विक्रम गौड़ के घर पर सुबह तीन बजे से चार बजे के बीच हुई।

विक्रम को तीन गोलियां लगी हैं और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। दो गोलियां उनके हाथ में लगी जबकि एक उनके पेट में जा लगी।

घटना के समय युवा कांग्रेस के नेता अपनी पत्नी शिफाली के साथ अपने घर पर थे।

पुलिस उपायुक्त वेंकटेश्वर राव ने कहा कि उन्हें घटनास्थल से कोई हथियार नहीं मिला। पुलिस की टीम सीसीटीवी तस्वीरों की जांच कर रही है और अन्य साक्ष्यों को इकट्टा कर रही है।

शिफली ने पुलिस को बताया कि वह गरीब लोगों को खाना खिलाने के लिए ‘दरगाह’ के लिए रवाना हो रहे थे। विक्रम पहले सीढ़ियों से नीचे उतर गए। इसी दौरान उन्होंने गोलियों की आवाजें सुनीं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गौड़ ने अब तक इस घटना के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि हमलावर की पहचान केवल उनके बयान के रिकॉर्ड होने के बाद ही की जा सकती है।

मुकेश गौड़ वाई.एस राजशेखर रेड्डी और किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493