मप्र भाजपा चुनाव समिति के योद्धा बिजेश लूनावत पर व्यापम घोटाले मे शामिल होने का आरोप लगाया कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने

734076_451059774948385_968107403_nधर्मपथ(भोपाल)-व्यापम घोटाले में भाजपा के एक धुरंधर योद्धा पर भी आरोप लगाये गये हैं,मुख्यमंत्री ने इन जनाब को अनिल माधव दवे की टीम के साथ जिम्मा सौंपा था.और यही टीम एक कारण बनी थी बम्पर जीत का ये योद्धा हैं बिजेश लूनावत जी.

ये चुनाव के समय हमेशा व्यस्त रहते थे ,शांत,सौम्य व्यक्तित्व के मालिक लूनावत जी ऐसे होंगे के के मिश्रा की बात किसी के गले नहीं उतरी लेकिन मिश्रजी ने भी सबूत दिये हैं अब ए टी एस ही सच्चाई सामने लायेगी.लूनावत जी साथी पत्रकारों में चर्चारत रहते थे.किसी पत्रकार साथी को विश्वास नहीं हो रहा है की लूनावत जी इस कांड में शामिल हो सकते हैं.

लूनावत जी उमाभारती के करीबी हैं

लूनावत जी अनिल माधव दवे और उमाभारती के नजदीकी माने जाते हैं,उमा भारती का नाम आने पर लूनावत का नाम आना चर्चा का विषय बना हुआ है.लूनावत पहले ध्रुवनारायण सिंह के करीबी थे वहीं से इन्होने उमाजी से नजदीकियां बनाईं,अब व्यापम में भी उमा जी का नाम इनके साथ ही आया है,कल उमा भारती भोपाल के दौरे पर आ रही हैं देखना यह है की लूनावत उसमें उनके स्वागत के लिये जाते हैं या नहीं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493