बेलग्रेड, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सर्बिया के फुटबाल क्लब रेड स्टार बेलग्रेड ने चेक गणराज्य के क्लब स्पार्टा प्राग को यूईएफए यूरोपा लीग फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दौर के क्वालिफायर मैच में मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राजको मीटिक स्टेडियम में गुरुवार देर रात खेले गए इस मैच में रेड स्टार ने प्राग क्लब को 2-0 से मात दी।
मैच के पहले हाफ में रेड स्टार क्लब के खिलाड़ियों को गोल के कई अवसर मिले और 13वें मिनट में रिचमोंड बाआके ने गोल कर क्लब को बढ़त दी।
इसके बाद, दूसरे हाफ में बोआके की ओर से मिले पास पर गुएलोर खांगा ने 65वें मिनट में रेड स्टार क्लब के लिए दूसरा गोल दागा।
रेड स्टार के कोच व्लादान मिलोजेविक ने रेडियो टेलीविजन सर्बिया पर खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि टीम के लिए दूसरे मैच में इस परिणाम को बरकरार रख पाना आसान नहीं होगा।
dharmpath.com dharmpath