मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। निजी जीवन बीमा कंपनी रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस एक सरकारी बैंक के बीमा कारोबार का अधिग्रहण करने जा रही है ताकि अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार कर सके।
मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। निजी जीवन बीमा कंपनी रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस एक सरकारी बैंक के बीमा कारोबार का अधिग्रहण करने जा रही है ताकि अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार कर सके।
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को विश्लेषकों को यह जानकारी दी।
रिलायंस कैपिटल और उसकी सहयोगी कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन ने जून में खत्म हुई तिमाही के कंपनी के नतीजे घोषित करने के लिए एक दिन बाद विशेषज्ञों से मुलाकात की थी।
रिलायंस निप्पन लाइफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशीष वोहरो ने कहा, “हमने विलय और अधिग्रहण के माध्यम से अपने वितरण नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई है। इसमें एक सरकारी बैंक के स्वामित्व वाली जीवन बीमा कंपनी भी है जिसका अधिग्रहण किया जाएगा।”
कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष अनमोल अंबानी ने कहा, “हम अगले कुछ महीनों में रिलायंस होम फाइनेंस को अलग से सूचीबद्ध करेंगे तथा विलय और अधिग्रहण की प्रक्रिया पर भी काम चल रहा है।”
अंबानी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान रिलायंस कैपिटल की आय में 33 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 49 अरब रुपये रहा, जबकि मुनाफे में 15 फीसदी इजाफा हुआ और यह 2.4 अरब रुपये रहा।
dharmpath.com dharmpath