आईएसएस के एक्सपेडिशन 52 में 3 नए सदस्य शामिल होंगे

न्यूयॉर्क, 28 जुलाई (आईएएनएस)। कजाकिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम से शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के एक्सपेंडिशन 52 मिशन में तीन नए सदस्य शामिल हो रहे हैं।

इस मिशन के तहत नासा के रैंडी सर्गे ब्रेसनिक, रोस्कोमोस के सर्गे र्याजांस्की और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के पाओलो नेसपोली की आईएसएस के लिए स्थानीय समयानुसार, अपराह्न् 3.41 बजे उड़ान भरने की संभावना है।

लॉन्चिंग के बाद ये तीनों सोयुज अंतरिक्ष यान एमएस-05 में छह घंटों के सफर बाद अंतरिक्ष केंद्र के रैसवेट माड्यूल से जुड़ जाएंगे।

इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों का एक्सपेंडिशन 52 पर रोस्कोमोस के कमांडर फ्योदोर युरचिकिन, उड़ान इंजीनियर पेगी विटसन और नासा के जैक फिशर स्वागत करेंगे।

ये दिसंबर में पृथ्वी पर वापस लौटने तक चार माह तक अंतरिक्ष केंद्र में रहेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में एक्सपेंडिशन 52 के ये छह सदस्य जीवविज्ञान, जैवप्रौद्योगिकी, शरीर विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान पर सैकड़ों प्रयोग करेंगे।

इस अभियान का सजीव प्रसारण नासा टीवी पर शाम 5.15 बजे शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493