फ्रीडा पिंटो बाघ संरक्षण मुहिम से जुड़ीं

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ की अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो ने बाघों को विलुप्त होने से बचाने के वैश्विक जागरूकता आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान के साथ भागीदारी की है।

फ्रीडा कंजरविंग एक्रेस फॉर टाइगर्स (सीएटी) का प्रचार करेंगी, जिसका उद्देश्य बाघों की कम हो रही संख्या को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।

फ्रीडा ने इस अभियान के लिए डिस्कवरी चैनल के साथ हाथ मिलाया लिया है, जिसने वल्र्डवाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के साथ गठजोड़ किया है।

फ्रीडा ने एक बयान में कहा, “मैं ऐसी दुनिया की कल्पना नहीं कर सकती जहां भविष्य की पीढ़ी कभी भी अपने प्राकृतिक आवास में बाघों को देख न पाए।”

उन्होंने कहा, “डिस्कवरी दुनिया में बाघ की आबादी को दोगुना करने के एक मिशन पर है और मैं इस प्रयास में उनके साथ हूं।”

इस पहल का उद्देश्य 2022 तक बाघों की संख्या को दोगुना करना है। भारत और भूटान की सीमा पर करीब दस लाख एकड़ की भूमि के संरक्षण के द्वारा इस सहयोग का लक्ष्य भविष्य में बाघों के लिए एक स्वस्थ आवास सुनिश्चित करना है।

डिस्कवरी कम्युनिकेंशस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अध्यक्ष डेविड जासलाव ने कहा, “आज हम अपने वैश्विक मीडिया ब्रांडों की सामूहिक शक्ति के माध्यम और हमारे प्रभावशाली नेटवर्क भागीदारों के समर्थन से बाघों की रक्षा के अपने मिशन का विस्तार कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493