प्रसंस्कृत खाद्य पर कर संरचना से कृषि-अर्थव्यवस्था को नहीं मिल रहा बढ़ावा : आईटीसी

कोलकाता, 28 जुलाई (आईएएनएस)। एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का लक्ष्य साल 2030 तक 1 लाख करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो पर लागू की गई कर संरचना से कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा नहीं मिल रहा है।

आईटीसी के अध्यक्ष वाई. सी. देवेश्वर ने शेयरधारकों से कंपनी की 106वें आम सभा में यहां कहा, “दुर्भाग्यवश ऐसा माना जा रहा है कि ब्रांडेड खाद्य पदार्थ केवल अभिजात वर्ग द्वारा ही उपभोग किए जाते हैं। इसलिए इस पर जो कर लगाया जाता है उससे कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा नहीं मिलता।”

उन्होंने कहा, “प्रमुख खाद्य उत्पादक देशों में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थो पर 10 फीसदी से कम कर लगाया जाता है, जिससे किसानों को फायदा होता है और कृषि अपव्यय को घटाने में भी मदद मिलती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने फलों, सब्जियों और अन्य खराब होने वाले खाद्य पदार्थो के खंड में प्रवेश का फैसला किया है, ताकि इस क्षेत्र की क्षमता का दोहन किया जा सके।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493