आजमगढ़ के छतवारा-शिवकुटी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल ने कहा, “इस समय पार्टी के युवाओं में जबरदस्त निराशा है और यह निराशा तभी ठीक होगी, जब नेताजी को फिर से पार्टी की बागडोर मिलेगी। शिवपाल इन दिनों प्रदेशव्यापी जनसंपर्क पर निकले हुए हैं। आजमगढ़ में उनका शुक्रवार को दूसरा दिन है। वह लागातार समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों से मिलकर उन्हें एकजुट कर रहे हैं।”
प्रदेश के वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए शिवपाल ने कहा, “कानून व्यवस्था में अभी सरकार को बहुत सुधार करने की जरूरत है। गरीब, किसान व युवा सब परेशान हैं। नोटबंदी और उसके बाद जीएसटी से व्यापारी वर्ग में जबरदस्त निराशा का माहौल व्याप्त है।”
जिला सहकारी बैंकों की हालत पर शिवपाल ने कहा, “इन बैंकों की हालत खराब है। नोटबंदी के समय यदि जिला सहकारी बैंकों को पुरानी करेंसी जमा कराने की सुविधा सरकार द्वारा दी गई होती तो इन बैंकों को इतनी तकलीफ न उठानी पड़ती।”
dharmpath.com dharmpath