मोग्योरोड (हंगरी), 28 जुलाई (आईएएनएस)। रेड बुल टीम के फॉर्मूला-1 ड्राइवर डेनियल रिकीआडर्ोे शुक्रवार को हंगरी ग्रां प्री रेस के पहले अभ्यास सत्र में सबसे तेज साबित हुए।
आस्ट्रेलिया के रिकीआडर्ोे ने 1:18.486 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर फरारी के फिनलैंड ड्राइवर किमी राइकोनेन रहे। वह रिकीआडर्ोे से महज 0.2 सेकेंड पीछे रहे।
मर्सिडीज के ड्राइवर ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन तीसरे स्थान पर रहे।
2014 में हंगरी ग्रां प्री का खिताब अपने नाम करने वाले रिकीआडर्ोे को सुबह के सत्र में सर्वश्रेष्ठ समय निकालने में दो लैप का समय लगा।
फेरारी टीम के जर्मन खिलाड़ी सेबस्टियन वेटल एक समय हेमिल्टन से आगे चल रहे थे, लेकिन उनकी कार बैरियर में जा टकराई। इसके बाद भी वह छठा स्थान हासिल करने में सफल रहे।
dharmpath.com dharmpath