देश के 91 प्रमुख जलाशयों का भंडारण 11 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 27 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 60.906 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल संग्रहण आंका गया। यह इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 39 फीसदी है। 20 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के अंत में यह 28 फीसदी था। इस साल 27 जुलाई का संग्रहण स्तर पिछले वर्ष की इसी अवधि के कुल संग्रहण का 104 फीसदी तथा पिछले दस वर्षो के औसत जल संग्रहण का 100 फीसदी रहा।

जल संसाधन मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, इन 91 जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता 157.799 बीसीएम है, जो समग्र रूप से देश की अनुमानित कुल जल संग्रहण क्षमता 253.388 बीसीएम का लगभग 62 फीसदी है। इन 91 जलाशयों में से 37 जलाशय ऐसे हैं जो 60 मेगावाट से अधिक की स्थापित क्षमता के साथ पनबिजली का लाभ देते हैं।

पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में जिन राज्यों में जल संग्रहण बेहतर है, उनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए पिछले साल की तुलना में कम संग्रहण करने वाले राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना (दोनों राज्यों में दो मिश्रित परियोजनाएं), कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493