सेना में 50000 जवानों की कमी :

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सेना की तीनों शाखाओं में 50,000 के आसपास थल सैनिकों की कमी है।

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सेना की तीनों शाखाओं में 50,000 के आसपास थल सैनिकों की कमी है।

रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना में 25,472 संयुक्त कमान अधिकारियों और अन्य रैंक के अधिकारियों की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा कमी सेना की कुल क्षमता का बहुत कम है।

भारतीय सेना में लगभग 14 लाख सक्रिय जवान हैं।

वायुसेना में, 13,383 वायुसैनिकों की कमी है, जबकि नौसेना में 13,785 नौसैनिकों की और आवश्यकता है।

रक्षा राज्यमंत्री ने कहा, “सरकार ने सुरक्षा जवानों की कमी घटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें प्रशिक्षण क्षमता में वृद्धि, निरंतर छवि निर्माण, स्कूलों में प्रेरक व्याख्यान, करियर संबंधी मेले और प्रदर्शनियों में भागीदारी और सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण करियर का फायदा उठाने के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान शामिल हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493