एनजीटी का क्षेत्रीय सम्मेलन शनिवार से भोपाल में

भोपाल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन शनिवार से यहां शुरू हो रहा है।

आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सम्मेलन का उद्घाटन होगा और राज्य पर्यावरण पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

सम्मेलन में एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार, मध्य क्षेत्र के सदस्य न्यायमूर्ति दलीप कुमार सहित मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और विषय-विशेषज्ञ सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन में ‘नदी एवं जैव-विविधता संरक्षण’, ‘जलीय क्षेत्रों का संरक्षण’ तथा ‘प्रदूषण और सतत विकास’ पर तकनीकी सत्र होंगे।

नदी एवं जैव-विविधता संरक्षण सत्र में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव, पद्मभूषण एच़ एस़ पवार, अपर मुख्य सचिव दीपक खांडेकर, मध्यप्रदेश जैव-विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव आऱ श्रीनिवास मूर्ति और एडमिन स्टफ कलेज, हैदराबाद के अपर संचालक अचलेंद्रन रेड्डी भाग लेंगे।

जलीय क्षेत्रों का संरक्षण सत्र में राजस्थान उच्च न्यायालय के जस्टिस पी़ एस़ भाटी, राजस्थान के अपर मुख्य सचिव एऩ सी़ गोयल, राजस्थान नदी-कछार प्राधिकरण के अध्यक्ष राम वेदिरे और राजस्थान के ही अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डा़ॅ डी़ एऩ पाण्डे मौजूद रहेंगे।

प्रदूषण और सतत विकास सत्र में पश्चिम क्षेत्र के सदस्य जस्टिस यू़ डी़ साल्वी, दक्षिण क्षेत्र के विशेषज्ञ सदस्य पी़ एस़ राव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन सिंह और छत्तीसगढ़ पर्यावरण एवं आवास सचिव संजय शुक्ला भाग लेंगे। तीनों ही सत्रों के बाद 20-20 मिनट की खुली परिचर्चा भी होगी।

समापन समारोह रविवार को होगा, जिसके मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस ए़ क़े सीकरी और विशिष्ट अतिथि जस्टिस अरुण मिश्रा होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493