लखनऊ, 29 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की भी संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। वातावरण में आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूतनम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 21़ 1 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और बनारस का 23 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath