2026 तक भारत होगा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश

अरुल लुइस

अरुल लुइस

संयुक्त राष्ट्र, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अगले एक दशक में भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश होगा, क्योंकि देश में शताब्दी की पहली तिमाही में दुग्ध उत्पादन में तीन गुणा बढ़ोतरी का अनुमान है।

खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और आर्थिक सहयोग संगठन (ओईसीडी) ने यह जानकारी दी है।

ओईसीडी-एफएओ कृषि अनुमान 2017-26 की इस हफ्ते जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत का दुग्ध उत्पादन साल 2016 में 16.03 करोड़ टन रहा जो साल 2026 तक बढ़कर 22.77 करोड़ टन हो जाएगा।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि गायों की संख्या एक दशक में 12.25 करोड़ से बढ़कर 22.77 करोड़ हो जाएगी।

इसमें कहा गया कि साल 2026 में भारत का दुग्ध उत्पादन उस समय के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक यूरोपीय संघ (ईयू) से एक तिहाई अधिक होगा।

भारत में ताजे दुग्ध उत्पादों का वार्षिक उपभोग साल 2016 में 80.74 किलो प्रति व्यक्ति रहा, जो साल 2026 तक 106.94 किलो प्रति व्यक्ति हो जाएगी। वहीं, प्रत्येक व्यक्ति को प्रति दिन मिलनेवाली कैलोरी बढ़कर 2,730 किलोकैलोरी (केसीएएल) हो जाएगी, जो पिछले साल 2,442 केसीएएल थी।

गेंहू का उत्पादन पिछले साल 9.22 करोड़ टन रहा, जो साल 2026 तक 10.68 करोड़ टन होगा। वहीं, चावल का उत्पादन साल 2026 तक बढ़कर 201.6 करोड़ टन होगा, जो साल 2016 में 10.88 करोड़ टन रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493