दो सपा एमएलसी के इस्तीफा देने पर शिवपाल ने कहा कि अभी भी अखिलेश यादव के पास मौका है। वह नेताजी को नेतृत्व सौंप कर आगे बढ़ें, नहीं तो पार्टी में असंतुष्ट नेताओं की संख्या बढ़ सकती है।
पत्रकारों के सवाल पर शिवपाल ने शनिवार को कहा, “राजा भैया से कुछ दिनों पहले असंतुष्ट नेताओं को लेकर बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मधुकर मिलने आए थे। फिलहाल वह एमएलसी पद से इस्तीफा नहीं देंगे। अगर अखिलेश नहीं माने तो उपेक्षित नेताओं को साथ लेकर मैं सेक्युलर मोर्चा बनाऊंगा।”
dharmpath.com dharmpath