सीबीआई टीम के पुलिस उपाधीक्षक किशन सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल हनुमान यादव व सीबीआई के अधिवक्ता ललित कुमार सिंह शुक्रवार को एक केस की तहकीकात करने के लिए फैजाबाद गए थे। जहां से वह देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हुए। रास्ते में देर रात रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे पर बीच सड़क पर खड़े सांड को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में डिप्टी एसपी किशन सिंह नेगी सहित तीनों लोग घायल हो गए।
कोतवाली प्रभारी श्यामसुंदर पांडे ने बताया कि घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath