उप्र : 7 लाख के पुराने नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

थाना प्रभारी अनिल शाही ने रविवार को बताया, “बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि जयपुरिया प्लाजा के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सूरजपुर निवासी पवन और अरुण को गिरफ्तार किया।”

थाना प्रभारी ने बताया, “इनके पास से एक शेवरले क्रूज कार बरामद हुई। कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें करीब सात लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए। ये नोट 1000 हजार और 500 रुपये के हैं। इस मामले में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। गिरफ्तार दो लोगों में से पवन मेडिकल स्टोर चलाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493