उप्र : मंदिर के बाहर सो रहे किसान की हत्या (फोटो सहित)

हाथरस जिले के गांव मिताई निवासी 55 साल का किसान वीरेंद्र ने घर से दूर मिताई बाईपास पर मंदिर बनवाया था। रोजाना की तरह वह बीती रात मंदिर पर ही सोने गया था। सुबह जब घर के लोग चाय देने मंदिर गए तो वहां वीरेंद्र की लहू लुहान शव पड़ा था। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

इलाके की पुलिस के अलावा एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। हत्यारों की खोज के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की भी मदद ली है। वह अपने भाइयों के परिवार के साथ ही खाता-पीता था। उसके नाम करीब तीन बीघा जमीन थी। वीरेंद्र की हत्या किसने और क्यों की यह तो पुलिस को पड़ताल के बाद ही पता चलेगा।

एएसपी अरविंद कुमार ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली कि गांव मिताई में अपने मंदिर के बाहर सो रहे बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493