फुटबाल : दोस्ताना मैच में मलेशिया से भिड़ेगा भारत

कुआलालंपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय महिला फुटबाल टीम की मुख्य कोच मायमोल रॉकी ने मलेशिया के खिलाफ खेले जाने वाले दोस्ताना मैच के लिए टीम के अनुशासन पर मुख्य रूप से जोर दिया है।

यह मैच सोमवार को एम.पी. सेलायांग स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत में फुटबाल की राष्ट्रीय टीम की पहली महिला कोच मायमोल ने कहा, “हमने प्रशिक्षण शिविर में जुर्माने की शुरुआत की है। जो भी खिलाड़ी कोई गलती करती है, उस पर जुर्माना लगाया जाता है। टीम में अनुशासन एक प्राथमिकता रहा है। जब तक आपको ठोकर नहीं लगेगी, आप सीखेंगे नहीं।”

अंडर-19 टीम की पूर्व कप्तान और डिफेंडर डालिमा छिब्बर ने अनुशासन पर कोच के सख्त मिजाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को एक टीम के तौर पर रहने में बेहतर रूप से मदद मिल रही है।

छिब्बर ने कहा, “यह हमें जोड़ता है। टीम की एकता और भी बेहतर हो रही है। यह आपको और भी अनुशासित बनाता है। यह हम पर निर्भर है कि हम जुर्माने को नजरअंदाज करें।”

मायमोल ने अपनी टीम को मलेशिया के प्रति चेताया। उन्होंने कहा कि वे मेजबान टीम को कमजोर समझने की गलती न करें।

कोच ने कहा, “हम उन्हें हल्के में नहीं लेंगे। वह एक मजबूत टीम है। जहां आप असंतुष्ट रहे, वहीं आपको उसकी कीमत चुकानी होगी। वह अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं और यह एक बड़ा स्टेडियम है। मलेशिया टीम के लिए यह एक फायदा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493