पुलिस के मुताबिक, निगोहां थाना क्षेत्र के रामपुर गढ़ी जमुनी गांव में 60 वर्षीय नन्हकी देवी अपने परिवार के साथ रहती है, जिसके पास अपने हिस्से की सात-आठ बिसवा जमीन थी।
पुलिस ने बताया कि नन्हकी देवी का एक बेटा नीरज रावत (23) शराबी था और वह अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच कर रकम उड़ा चुका था। अब वह अपनी मां पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसकी मां कई बार मना कर चुकी थी।
मां के विरोध से नाराज नीरज कई बार नन्हकी देवी को पीट भी चुका था। शनिवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे नीरज ने मां पर दोबारा जमीन बेचने के लिए दबाव बनाया। मां ने विरोध किया, जिससे गुस्साए नीरज ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। रविवार सुबह पड़ोसियों ने जब महिला की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। निगोहां थाना प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath