अमित शाह व योगी ने स्थानीय कार्यकर्ता के घर भोजन किया (फोटो सहित)

इससे पहले अमित शाह गोमती नगर के बड़ी जुगौली निवासी सोनू यादव के घर पर दोपहर का खाना खाने पहुंचे। शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, महासचिव सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री भी थे। शाह व योगी का स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। फिर इसके बाद सभी लोग भाजपा के बूथ अध्यक्ष सोनू यादव के घर पहुंचे और सभी ने जमीन पर बैठ कर भोजन किया।

सोनू यादव ने बताया कि भोजन में अरहर दाल, उड़द दाल, रोटी, चावल, भिंडी व परवल की सब्जी और रायता परोसा गया। उसने कहा कि वह अपने पिता के समय से भाजपा से जुड़ा है।

सोनू की पत्नी बीना यादव और मां तारावती यादव ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है।

उधर शाह और योगी के भोजन कार्यक्रम पर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सोनू यादव के घर भोजन कर शाह अब यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493