ब्रिटेन ने 150 जिहादियों से नागरिकता छीनी : रिपोर्ट

लंदन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन ने करीब 150 से ज्यादा जिहादियों व दूसरे अपराधियों से उनकी नागरिकता छीन ली और उन्हें वापस लौटने से प्रतिबंधित कर दिया है।

‘गार्डियन’ ने ‘संडे टाइम्स’ की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि सरकार ने यह कदम इस आशंका में उठाया है कि आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट का खात्मा होने पर सीरिया से आतंकी वापस लौट सकते हैं।

आधिकारिक आंकड़े व सुरक्षा सूत्रों के हवाले से संडे टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि 40 से ज्यादा संदिग्धों से इस साल पासपोर्ट रखने का अधिकार वापस ले लिया गया है।

इसमें कहा गया कि उन सभी की नागरिकता वापस ले ली गई है जिन्होंने सीरिया की यात्रा की है। इसमें बंदूकधारी व ‘जिहादी दुल्हनें’ शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493