जयपुर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उदयपुर वन विभाग के वन्यजीव शाखा ने रविवार को करीब 60 से ज्यादा पर्यावरण प्रेमियों को गोरम घाट के जोग मंडी वाटर फाल का भ्रमण कराया गया।
वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल राठौड़ ने सभी को यहां के वन्य जीवन से अवगत कराया। इसके बाद टीम दिवेर पहुंची, जहां सभी को दिवेर युद्ध में महाराणा प्रताप की गौरव गाथा के बारे में बताया गया। टूर का संचालन कान्ति लाल पुनामिया ने किया।
मुख्य वन संरक्षक एवं वन्य जीव प्रतिपालक, उदयपुर, राहुल भटनागर ने बताया कि विभाग द्वारा यह कार्यक्रम इस साल 16 जुलाई से शुरू किया गया है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार व रविवार को एक दिवसीय वन भ्रमण प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के सहयोग से विभाग द्वारा निर्धारित दरों पर करवाया जाता है। टूर में अरावली की वादियों के वन्य जीव अभ्यारण्यों और ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करवाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath