तुर्की, इराक में पीकेके के 12 आतंकी मारे गए

अंकारा, 31 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी तुर्की और उत्तरी इराक में शनिवार को अलग-अलग अभियानों में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 12 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तुर्की के सैन्य बलों के हवाले से बताया कि यह अभियान उत्तरी इराक के जैप और माटिना क्षेत्रों में चलाए गया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए, जो कथित तौर पर हमले की तैयारी कर रहे थे। सैन्य बलों ने इनके हथियारों के कुछ जरीरे भी नष्ट कर दिए।

एक अन्य हवाई हमले में तुर्की के दक्षिणी सिरनाक प्रांत के बेतुसीबाप जिले में किया गया, जिसमें पीकेके के एक प्रमुख आतंकी सहित नौ आतंकवादी मारे गए।

दक्षिण-पूर्वी हक्कारी प्रांत में पीकेके के खिलाफ अभियान के दौरान तुर्की के एक सैनिक की भी मौत हो गई।

पीकेके को तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने आतंकवादी संगठन करार दिया है। इसने तुर्की सरकार के खिलाफ जुलाई 2015 में सशस्त्र अभियान शुरू किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493