उप्र : पति से झगड़ा कर पत्नी ने खुद को आग लगाई, मौत

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली शहर क्षेत्र के मवई गांव निवासी कमला (30) की रविवार देर रात किसी बात को लेकर अपने पति चंद्रपाल से विवाद हो गया। झगड़े के बाद गुस्साई कमला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। आग की लपटों की चेपट में आने से उसका और पड़ोसी शिवबरन का मकान जल गया।

आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घर जलकर खाक हो चुके थे। लोगों ने कमला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493