देश की पहचान बनाता है खेल : अमिताभ

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में पहली बार आयोजित हुए अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग के फाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में नजर आए मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि खेल से ही देश की पहचान बनती है।

अमिताभ का कहना है कि उनका मानना है कि भारत इस दिशा में विकास कर रहा है।

खेल प्रेमी अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “खेल ही देश की पहचान बनाता है। हम इस दिशा में विकास कर रहे हैं।”

टेबल टेनिस के बारे में अमिताभ ने कहा, “यह खेल आम खेलों में शामिल है और इसे हमने अपने बचपन में खेला है। काफी साल बाद यह एक लीग के रूप में भारत में आया है। इस लीग में टीमों व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने दिल खोलकर खेला।”

अमिताभ ने कहा, “नुझे असाधारण प्रदर्शन देखने, फाइनल मुकाबला देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। मैंने विजेता टीम को सबसे भारी ट्रॉफी दी।”

इस लीग के फाइनल मैच में फॉल्कोन टीटीसी ने शाजे चैलेंजर्स को 14-9 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

अमिताभ इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘102 नोट आउट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्हें इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ देखा जाएगा।

अमिताभ को इसके अलावा आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में भी देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493