सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा

रांची/देवघर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। वोडाफोन ने झारखंड के लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए रांची से देवघर तक 250 किलोमीटर लंबी दो दिवसीय साइकिल यात्रा ‘टूर डे देवघर’ का आयोजन किया। यह यात्रा शनिवार को प्रारंभ हुई और रविवार को समाप्त हुई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह आयोजन रांची में साइक्लिंग प्रेमियों के समूह रांची साइक्लिंग क्लब के सहयोग से किया गया। वोडाफोन बिहार और झारखण्ड के कर्मचारियों तथा साइक्लिंग क्लब के सदस्यों ने इस अभियान में हिस्सा लिया तथा झारखण्ड की खूबसूरत वादियों, पहाड़ों और वनों से होकर साइकिल यात्रा करते हुए नागरिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण का संदेश दिया, और उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया।

वोडाफोन इंडिया के बिहार और झारखण्ड कारोबार प्रमुख, राजशेखर मेटगुड ने रांची के हीनू स्थित वोडाफोन मुख्यालय से शनिवार को दो दिवसीय साइकिल यात्रा ‘टूर डे देवघर’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा कई महत्वपूर्ण स्थानों जैसे मेसरा- फुसरो-डुमरी- गिरीडीह-बेंगाबाद-काक्ती से होकर गुजरी और रविवार को देवघर के मिनी स्टोर पर समाप्त हुई।

इस मौके पर राजशेखर मेटगुड ने कहा, “हम हमेशा से लोगों के साथ जुड़ने और उन्हें महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूक बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। हम लोगों को महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूक करते हैं तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण को सुनिश्चित करते हैं।”

वोडाफोन सेव-लाइफ फाउंडेशन ‘रोड सेफ’ मोबाइल ऐप्लीकेशन का भी लॉन्च किया, जो वाहन चलाते समय ड्राइवरों का ध्यान विचलित नहीं होने देता तथा सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में सुझाव देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493