गुरुग्राम में मॉल की लिफ्ट में फंसे 20 लोग बचाए गए

गुरुग्राम, 31 जुलाई (आईएएनएस)। गुरुग्राम सेक्टर 53 में यहां एक मॉल की लिफ्ट में फंसे 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

गुरुग्राम, 31 जुलाई (आईएएनएस)। गुरुग्राम सेक्टर 53 में यहां एक मॉल की लिफ्ट में फंसे 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने कहा कि सेक्टर 53 स्थित डीएलएएफ साउथ पॉइंट मॉल की लिफ्ट में 20 लोग फंस गए थे।

कुमार ने कहा कि लिफ्ट रविवार तड़के ऐसी जगह पर अटक गई थी कि उसमें फंसे लोगों तक पहुंचना बहुत कठिन था। लेकिन पुलिस अधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की।

प्रवक्ता ने कहा, “लोगों को लिफ्ट की कांच सावधानीपूर्वक तोड़कर बचाया गया। लिफ्ट में मौजूद कुछ महिलाएं बहुत चिंतित थीं और वे या तो बेहोश हो गई थीं या अर्धचेतन अवस्था में थीं।”

उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई थी, लेकिन अग्निशमन कर्मियों को पहुंचने से पहले ही घंटे भर के प्रयास के बाद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493