श्रीराम ट्रांसपोर्ट का कुल मुनाफा बढ़कर 448 करोड़ रुपये

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसका वित्तवर्ष 2017-18 की पहली तिमाही के कुल मुनाफे में 19.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि 30 जून, 2017 को बंद हुई पहली तिमाही के लिए कर के बाद उसका मुनाफा बढ़कर 448.68 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष की समानावधि में 374.10 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के लिए कुल ब्याज आय 17.65 प्रतिशत बढ़कर 1,585.20 करोड़ हो गई, जो पिछली समानावधि में 1,347.39 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493