उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नही है लेकिन अगले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होगा। आर्द्रता का स्तर भी पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ने की उम्मीद है।

मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से ऊपर दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 22.5 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493