मेक्सिको सिटी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिकी पत्रकार लुसियानो रिवेरा की बाजा कैलिफोर्निया के उत्तर पश्चिमी राज्य में एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मेक्सिको सिटी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिकी पत्रकार लुसियानो रिवेरा की बाजा कैलिफोर्निया के उत्तर पश्चिमी राज्य में एक बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट मुताबिक, पत्रकार की हत्या सोमवार को सीमावर्ती शहर तिजुआना से 16 किलोमीटर दूर शहर रोसारिटो के एक बार में की गई।
बयान के मुताबिक, 33 वर्षीय पत्रकार स्थानीय चैनल सीएनआर टीवी नोटिसियास के संपादक और एक समाचार वेबसाइट के रिपोर्टर थे।
अलफ्रेडो एन. नामक एक व्यक्ति को मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह एक टैक्सी में हथियार सहित यात्रा कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, रिवेरा के सिर पर गोली मारी गई थी।
सीएनआर टीवी नोटिसियास की रिपोर्ट के मुताबिक, रिवेरा बाजा कैलिफोर्निया में असुरक्षा और ‘स्थायी अस्थिरता’ के माहौल का शिकार हुए हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिवेरा मेक्सिको में मार्च के बाद हमले में जान गंवाने वाले आठवें पत्रकार हैं।
dharmpath.com dharmpath