नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली में एक महिला की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। महिला अपने पति से अलग रह रही थी और उसके पांच बच्चे हैं।
पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीया महिला संतोषी को दक्षिण दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम के बाहर सोमवार रात करीब नौ बजे चाकू मारा गया। उस पर पांच बार चाकुओं से हमला किया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने आरोपी की पहचान दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर निवासी विनोद (32) के रूप में की है।
dharmpath.com dharmpath