मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिवानी तोमर का कहना है कि धारावाहिक ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के सह-कलाकार बरुण सोबती बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जैसे हैं।
शिवानी ने कहा, “मुझे लगता है कि बरुण सोबती छोटे पर्दे के शाहरुख खान हैं। अगर बॉलीवुड में शाहरुख और उनकी रोमांटिक फिल्में मशहूर हैं तो छोटे पर्दे पर बरुण।”
उन्होंने कहा, “वह पर्दे पर हमेशा नायिका के साथ अच्छे दिखते हैं और धारावाहिक को पसंद किए जाने का मुख्य कारण उनकी प्रतिभा है। सेट पर बरुण मुझे सहज महसूस कराते हैं और इसलिए दृश्य शानदार होते हैं।”
वर्तमान कहानी शिवानी और बरुण के बीच चलने वाले रोमांस पर केंद्रित है। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।
dharmpath.com dharmpath