दूसरे गीत से कलाकार के रूप में उभरी : अनन्या बिरला

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जुलाई के अंत में अपने दूसरे गीत ‘मिंट टू बी’ के साथ नजर आईं गायिका-संगीतकार अनन्या बिरला का कहना है कि नॉर्वे के रिकॉर्ड निर्माता एंडर्स फ्रोएन उर्फ मूड मेलिडीज के साथ गीत पर काम करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि वह कलाकार के रूप में अधिक उभरी हैं।

अनन्या ने एक ईमेल साक्षात्कार में कहा, “नए गीत की शुरुआत बहुत खास है। इस सहयोग के दौरान, मुझे लगा कि एक कलाकार के रूप में अधिक विकसित हुई हूं।”

व्यापारी कुमार मंगलम बिरल की बेटी अनन्या का लगाव बचपन से ही संगीत की ओर है। उन्होंने महज 9 वर्ष की आयु में संगीत वाद्ययंत्र, संतूर और गिटार बजाना सीखा।

उन्हें बचपन से ही कविता लिखने और संगीत का जुनून सवार था।

अनन्या ने कहा, “आप अपनी टीम को काम सौंप सकते हैं और हर कोई जानता है कि उन्हें क्या करना चाहिए।”

अनन्या का नया गीत आगामी वर्ष में रिलीज होगा और कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति की योजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493