करणवीर बोहरा को टखने की सर्जरी की सलाह

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा ने बताया कि उन्हें टखने की सर्जरी की सलाह दी गई है।

रियलिटी टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट जुड़वा’ की मेजबानी कर रहे करणवीर पिछले तीन सप्ताह से लगातार शूटिंग कर रहे हैं।

बयान के मुताबिक, “लंबे समय तक शूटिंग और ज्यादा समय तक खड़े रहने के कारण उनकी टखने की हड्डी में समस्या उत्पन्न हो गई है, जिस कारण उन्हें तेज दर्द और असहजता है।”

इस बारे में करणवीर ने कहा, “मैं शूटिंग के लिए घंटों भर खड़ा रहा, इसलिए तनाव से टखनी की हड्डी विस्तापित हो हई, जिससे तेज दर्द हुआ। मुझे तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई है लेकिन काम की प्रतिबद्धताओं के कारण मैं अगले एक महीने तक सर्जरी नहीं करा सकूंगा, क्योंकि सर्जरी के बाद 10-15 दिनों के आराम की आवश्यकता है और अभी मैं ऐसा नहीं कर सकता।”

उन्होंने बताया, “अस्थायी समाधान के लिए मुझे एक ही पैर पर खड़े रहने के लिए कहा गया है, जिससे अधिक नुकसान न हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493