एसबीआई लाइफ ने लांच किया ‘एसबीआई लाइफ-सम्पूर्ण कैंसर सुरक्षा’ प्लान

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश की शीर्ष निजी जीवन बीमा कंपनी-एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने मंगलवार को ‘सबीआई लाइफ-सम्पूर्ण कैंसर सुरक्षा’ प्लान लांच करने की घोषणा की।

यह एक व्यक्तिगत, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिंक्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट है। यह समग्रता लिएहुए एक ऐसा व्यापक प्लान है, जो व्यक्ति को कैंसर के निदान पर वित्तीय रूप से सक्षम बनाने में मदद करेगा। उपचार की लागत और अप्रत्याशित खर्चो को वहन करके मरीज को वित्तीय स्थायित्व प्रदान करना एसबीआई लाइफ का लक्ष्य है। ये अप्रत्याशित खर्चे उपचार की प्रक्रिया के दौरान अथवा बाद में कभी भी वहन करने पड़ सकते हैं।

व्यापक कैंसर बीमा उत्पाद तीन लाभगत ढांचे के साथ प्रस्तुत किए जा रहे हैं- स्टैंडर्ड, क्लैसिक और इनहैंस्ड लाभ। ये लाभ कैंसर की विभिन्न अवस्थाओं- न्यूनतम से लेकर गंभीर और बहुत अधिक बढ़ी हुई अवस्था तक- को कवर करने के लिए दिए जा रहे हैं।

एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अरिजीत बसु ने कहा, “मेरा मानना है कि पिछले दशक में कैंसर के मामले बड़ी तेजी से बढ़े हैं। यह बीमारी पूरे परिवार के लिए हर तरह से बेहद तनावपूर्ण हो सकती है। व्यक्ति की ²ढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मकता और तकनीक की तरक्की ने इस भयंकर बीमारी को साध्य तो बना दिया है, लेकिन उपचार का खर्च पहले से बहुत अधिक बढ़ गया है। इसे वहन करना कई लोगों के बूते से बाहर हो जाता है। एसबीआई लाइफ-सम्पूर्ण कैंसर सुरक्षा के साथ हमारा उद्देश्य एक ऐसा बीमा उत्पाद उपलब्ध करवाना है, जो वित्तीय चिंताओं को परे रखते हुए पॉलिसीधारक को कैंसर से जूझने के लिए बेहतर ढंग से तैयार कर सके।”

यह बीमा पॉलिसी 6 वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए उपलब्ध है। मैच्युरिटी की अधिकतम अवस्था 75 वर्ष होगी।

यह एक नियमित प्रीमियम भुगतान वाला उत्पाद है जिसकी बीमा अवधि 5 से 30 वर्ष तक हो सकती है। न्यूनतम बीमित राशि 10,00,000 रुपए है तथा अधिकतम बीमित राशि 50,00,000 रुपए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493