मेघालय में 8 पुलिस वाहन आग में जलकर खाक

शिलांग, 1 अगस्त (आईएएनएस)। तुरा कस्बे के पास गोएरागरे में मेघालय पुलिस बटालियन के मुख्यालय परिसर में तीन दोपहिया वाहनों सहित आठ पुलिस वाहन आग में जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, लेकिन अत्यधिक सुरक्षा क्षेत्र में आग के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।

बटॉलियन के कमांडेंट हेलिमंड टोई ने आईएएनएस से कहा, “मेघालय पुलिस की दूसरी बटॉलियन के मोटर परिवहन शाखा में सोमवार की रात 11.15 से 11.30 के बीच पांच जिप्सी वाहन, दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटर में आग लग गई।”

आग को देखकर कुछ कर्मियों ने अलार्म बजाया और दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले आग को फैलने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया।

कमांडेंट ने कहा, “हम मौके से दो-तीन वाहनों को खींचने में कामयाब रहे।”

किसी गड़बड़ी के संदेह के बारे में पूछे जाने पर टोई ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि जांच से आग के कारणों का पता लगाया जाएगा।

किसी आतंकी समूह पर संदेह के बारे में पूछे जाने पर टोई ने कहा, “एक प्राथमिकी पहले ही दर्ज करा दी गई है। हमने मामले में विभागीय व गोपनीय जांच के आदेश दे दिए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493