मऊरानीपुर में सेंट मैरी स्कूल की वैन दूसरी शिफ्ट के बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। वैन में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे बैठे थे। इसी दौरान मार्ग में बड़े पुल के पास ही एक नील गाय सामने से आ गई और वैन का संतुलन डगमगा गया।
चालक ने संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन वैन पलट गई। यह देख राहगीरों ने बच्चों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वैन में क्षमता से अधिक बच्चे लेकर जाया जा रहा था, जिससे वैन का संतुलन बिगड़ गया।
पुलिस का कहना है कि सभी घायल बच्चों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath