नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा राज्यमंत्री ने मंगलवार को संसद में कहा कि रक्षाकर्मियों को दिए गए 16.82 लाख से ज्यादा सेवा पदक अभी जारी नहीं किए गए हैं।
राज्यसभा में एक लिखित जवाब में रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि सेना नियामक एवं प्रपत्र (डीएमआर एंड एफ) ने 2008 से सशस्त्र बलों को 9,88,062 सेवा पदक जारी किए हैं।
दिसंबर 2016 के अंत तक करीब 16,82,577 सेवा पदक जारी किए जाने थे।
यह पूछे जाने पर कि क्या अधिकारी और जवान खुद से पदक खरीद रहे हैं, इस पर भामरे ने कहा, “सेना नियामक व प्रपत्र निदेशालय पहले संबित रिकॉर्ड कार्यालयों को सेवा पदक जारी करता था। अब यह कार्य संबंधित सेवा मुख्यालय को दे दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath