असम में बोडोलैंड छात्र नेता की गोली मारकर हत्या

गुवाहाटी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल बोडोलैंड माइनोरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएमएसयू) के अध्यक्ष लफीकुल इस्लाम की मंगलवार दोपहर को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे असम के कुछ हिस्सों में तनाव फैल गया।

पुलिस ने कहा कि दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कोकराझार जिले के बासुगांव इलाके में लफीकुल को दोपहर बाद 3.30 बजे करीब से गोली मार दी। लफीकुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसके बाद दिन में एबीएमएसयू के समर्थकों ने टायर जलाकर सड़कों को जाम कर दिया और बासुगांव व पास के इलाकों में नारेबाजी की और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया ने हत्या की निंदा की और भाजपा सरकार पर कानून व व्यवस्था को बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493