सीबीआई ने मणिपुर में हत्याओं की जांच के लिए टीम बनाई

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सीबीआई ने कथित तौर पर सेना, असम राइफल्स व मणिपुर पुलिस द्वारा उग्रवाद प्रभावित मणिपुर में अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं की जांच के एक विशेष टीम गठित की है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने कहा, इन मामलों की जांच के लिए बीते सप्ताह पांच सदस्यों की एक टीम का गठन पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में किया गया।

एजेंसी का यह कदम सर्वोच्च न्यायालयय के 14 जुलाई को सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा को हत्याओं की जांच के लिए एक टीम गठन के निर्देश देने के कुछ दिन बाद उठाया गया।

सर्वोच्च न्यायालय का यह आदेश 2000 से 2012 तक मणिपुर में हुई 1,528 अतिक्ति न्यायिक हत्याओं के संबंध में जांच व मुआवजे की मांग पर दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई पर आया है।

सेना ने शीर्ष अदालत को 20 अप्रैल को कहा कि आतंकवाद से प्रभावित जम्मू एवं कश्मीर व मणिपुर में वह आतंकवाद-रोधी अभियानों को लेकर दर्ज कराई गई प्राथमिकी से उसका कोई लेना देना नहीं है और आरोप लगाया कि उसके खिलाफ न्यायिक जांच में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया, जिससे उसकी छवि धूमिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493