बंगाल में बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 46 हुई

कोलकाता, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या 46 हो गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सात और लोगों की जान गई है।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने कहा, “बीते 24 घंटों के दौरान सात लोगों के मरने की खबर है, जिसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 46 हो गया है।”

मॉनसून की भारी बारिश तथा दामोदर घाटी निगम के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण राज्य के 14 जिलों के 105 प्रखंडों के 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493