नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आयुष मंत्रालय ने देश में योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा के पांच नए शोध संस्थानों की स्थापना को मंजूरी दी है। मंगलवार को संसद को यह जानकारी दी गई।
केंद्रीय आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा तथा होम्योपैथी (आयुष) राज्यमंत्री येसो पद नाइक ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी (सीसीआरवाईएन) ने देश में पांच नए शोध संस्थानों की स्थापना का फैसला किया है।
मंत्री के मुताबिक, सरकार ने नागमंगला (कर्नाटक) तथा झज्जर (हरियाणा) में क्रमश: 59.67 करोड़ रुपये तथा 52.04 करोड़ रुपये की लागत से योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा में शोध के लिए स्नातकोत्तर संस्थानों की स्थापना को मंजूरी दी है।
सीसीआरवाईएन दिल्ली के रोहिणी में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ योग एंड नेचुरोपैथी का संचालन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath